Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना,अलर्ट जारी,पढें कैसा रहेगा अन्य जिलों का हाल

    Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना,अलर्ट जारी,पढें कैसा रहेगा अन्य जिलों का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में बारिश और बादलों का दौर थमते ही प्रचंड गरमी ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़कड़ाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा.हालांकी दोपहर 2:00 बजे के बाद राजधानी रांची का मौसम बदला और हल्की बुंदा बांदी और तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत लोगों को मिली.वही बाकि के जिलो में गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया.आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.

    झारखंड के इन 7 जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

    हलांकि गर्मी के बीच झारखंड के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं ओलवृष्टि और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिन जिलों में आज बारिश और वज्रपात बात की संभावना है उन सात जिलों में साहिबगंज,दुमका,गोड्डा, पाकुड़,बोकारो धनबाद, जामताड़ा जिला शामिल है यहां खास तौर पर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    कोल्हान में गर्मी ने खूब किया बेचैन

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चाईबासा की बात की जाए तो यहां गर्मी से लोग बेचैन दिखे. आलम यह था कि शाम के साथ 8:00 बजे भी हवा बिल्कुल ना के बराबर थी जिसकी वजह से गर्मी से लोग परेशान दिखे. हालांकी रात के 10:00 बजे बजे के बाद थोड़ी हवा चली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.यहीं हाल अन्य झारखंड के जिलों का दिखा.

    अगले तीन-चार दिनों में झारखंड नहीं होगा बदलाव

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है आज झारखंड के अधिकांश जिलों में धूप खिलेगी हलांकि शाम के समय मौसम का रंग बदल सकता है यानी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढें अपने जिले का हाल

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news