Weather Alert:झारखंड में फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार,सरायकेला में देर रात से लगातार हो रही है बारिश, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert:झारखंड में फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार,सरायकेला में देर रात से लगातार हो रही है बारिश, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोमवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला. हालांकी कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखी गई लेकिन अधिकांश जिलो में कड़क धूप देखने को मिली. जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.हालाकि सरायकेला में देर रात से लगातार रात भर बारिश हुई, आज भी मंगलवार की सुबह तक यहां बारिश बंद नहीं हुई है.वही मौसम विभाग की माने तो आज से एक बार फिर मानसून झारखंड में रफ्तार पकड़ सकता है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन रहा है जिसका खास तौर पर झारखंड पर असर देखने को मिलेगा. जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.

    झारखंड में फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार

    आपको बता दे की पिछले 3-4 दिनों से लगातार मौसम विभाग की ओर से झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया जा रहा है लेकिन इसका कोई असर झारखंड पर देखने को नहीं मिल रहा है.वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज से एक बार फिर झारखंड में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

    पढ़े आज का हाल

    आज मौसम विभाग की ओर से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के साथ खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग नेसंभावना जताई है कि इन जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को सावधान रहना है.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की करें तो सरायकेला में देर रात से लगातार बारिश हो रही है जो अब तक नहीं थमी है.

    पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही न्युनतम तापमान भी एक डिग्री गिर चूका है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में और एक डिग्री गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news