Weather Alert: एक बार फिर से झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून,आज इन 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert: एक बार फिर से झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून,आज इन 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 2 दिनों से झारखंड में मानसून की रफ़्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी. बंगाल की खाड़ी में बने लो दबाव की वजह से झारखंड में मानसून सक्रियता कम हुई थी लेकिन एक बार फिर आज से मानसून सक्रिय हो चूका है आज यानी 24 जुलाई गुरुवार के दिन राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

    इन 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची समेत बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर दुमका,खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां में आज भारी बारिश हो सकती है.वही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    अगले 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

     पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 3 दिनों में इसमे 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news