Weather Alert:आज भी कहर बरपायेगा झारखंड का मौसम,तेज बारिश के साथ इन 9 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

    Weather Alert:आज भी कहर बरपायेगा झारखंड का मौसम,तेज बारिश के साथ इन 9 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश के साथ वज्रपात का कहर देखा गया जिसकी वजह से किसानों को खास तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है वही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

     इन 9 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

    बारिश और वज्रपात को देखते हुए आज झारखंड के 9 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.जिसमे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम,दुमका, गोड्डा, गिरिडीह,सरायकेला खरसावां, जामताड़ा, देवघर और शामिल है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री के बढोत्तरी भी दर्ज की गई है.आपको बताये कि जिस तरह से झारखंड में तेज हवाएं और वज्रपात के साथ बारिश का कहर देखा जा रहा है उसकी वजह से झारखंड के किसानों की कमर टूट चुकी है. फसल बर्बाद होने से किसान परेशान है.

    अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश और वज्रपात का सिलसिला

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले 13, 14 और 15 अप्रैल को झारखंड में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. क्योंकि तीनो दिन बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा.शुक्रवार को पतरातू में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे एक छात्र की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई,वही दो छात्र घायल हो गए.जिसको लेकर लोगों को मौसम विभाग सतर्क कर रहा है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news