Weather Alert: 6 फरवरी के बाद एक बार फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    Weather Alert: 6 फरवरी के बाद एक बार फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 1 सप्ताह से झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां न्यूनतम अधिकतम पारा में उतार चढ़ाव दर्ज की जा रही है तो वही कभी सर्दी कभी ठंडी कभी कोहरा का असर देखा जा रहा है.ऐसा लग रहा है मानो ठंड जाता-जाते फिर से वापस आ जा रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय मध्यम हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा.हालंकी धूप खिलते ही ये धीरे-धीरे साफ हो जाएगा.वही कड़क धूप की वजह से दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होगा तो वही रात के समय ठंड लगेगी.

    तापमान में आएगी दो से तीन डिग्री गिरावट

    हालांकी 6 फरवरी के बाद झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट दर्ज की जा सकती है.तापमान गिरावत की वजह से सुबह और रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा. दोपहर के समय मौसम सुष्क रहेगा और धूप खिलने की वजह से लोगों को गर्मी भी लग सकती है.लगातार मौसम में उतार चढाव की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पडने की संभावना है जिससे सावधान रहने की जरूरत है.खास तौर पर घर के बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखना है.क्योंकि बदलते मौसम के साथ सर्दी बुखार आम बात है.

    इन जिलों में दोपहर के समय लोगों का छूटेगा पसीना

    वही में दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.कोडरमा और धनबाद जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.हालंकी सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की फुल्की ठंड का एहसास होता रहेगा.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा की जाए तो यहां लोगों को सुबह शाम भले हल्की फुल्की ठंड लग रही है लेकिन दोपहर के समय गर्मी से पसीना छूट रहा है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news