Weather Alert:लगातार बदल रहा है झारखंड के मौसम का मिजाज, कनकनी बढ़ा सकती है पुरवैया हवा, पढ़ें आज चुनावी माहौल के बीच कैसा रहेगा मौसम

    Weather Alert:लगातार बदल रहा है झारखंड के मौसम का मिजाज, कनकनी बढ़ा सकती है पुरवैया हवा, पढ़ें आज चुनावी माहौल के बीच कैसा रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में ठंड की एंट्री हो चुकी है. जिसमें लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम के अधिक्तम तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है.वहीं मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस सप्ताह झारखंड में मौसम में बदलाव देखा जाएगा. यानि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकी बारिश नहीं होगी, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा और धुंध दिखेगा.वहीं दोपहर होते होते मौसम शुष्क हो जायेगा.वहीं 17 नंबर के बाद से आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.

    लगातार बदल रहा है झारखंड के मौसम का मिजाज

    आईएमडी ने जानकरी देते हुए कहा है कि झारखंड में अब तेजी से ठंड में इजाफा होगा और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी. जिसे लेकर लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरुरत है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की जरूरत है. वहीं मौसम विभाग की माने तो  इस हफ्ते झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन पुरवैया हवा की वजह से कनकनी बढ़ सकती है.वहीं झारखंड में आनेवाले अगले दो-तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हलांकि दोपहर होते होते धूप निकल जाएगी.

    पढ़ें आज चुनावी माहौल के बीच कैसा रहेगा मौसम

    आपको बताये कि आज 13 नवंबर है और आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हो रही है. आज झारखंड के कुल 43 विधानसभा सीटों पर लोग मतदान करेंगे. वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज भी कुछ जिलों में आसमान में आंशिक बादल दिखेंगे. हालांकी धूप निकालने के बाद मौसम समान्य हो जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news