Weather Alert:झारखंड का मौसम कर रहा है खूब मनमानी, कभी सर्दी तो कभी गर्मी से लोग कंफ्यूज

    Weather Alert:झारखंड का मौसम कर रहा है खूब मनमानी, कभी सर्दी तो कभी गर्मी से लोग कंफ्यूज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम की मनमानी फ़िलहाल रुक नहीं रही है, रोज़ाना लोग कंफ्यूज़ हो रहे हैं, कभी लग रहा है कि ठंड बढ़ रही है तो कभी लग रहा है कि गर्मी में ईजाफा हो रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़क धूप खिली रही, जिसकी वजह से लोगों का पसीना छूट गया. हालांकी अभी भी कुछ ऐसे जिले है जहां का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है और लोग ठंड महसूस कर रहे है.

    कभी सर्दी कभी गर्मी से लोग कंफ्यूज

    पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिला का तापमान 32.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान गुमला का रहा.वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड का मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा, जहां धूप की वजह से लोगों का पसीना छूटेगा तो वहीं कुछ जिलो में लोगों को शाम सुबह के समय हल्की फुलकी ठंड का एहसास हो सकता है.

    तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा जारी

    हालंकी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 4 दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव होता रहेगा. जहां अधिकाश जिलों का तापमान 9 डिग्री के आस पास रह सकता है.खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा व चतरा जैसे जिलों का न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news