Weather Alert: 9 डिग्री पहुंचा झारखंड का पारा, ठंड से रहें सावधान वरना पड़ सकता है महंगा

    Weather Alert: 9 डिग्री पहुंचा झारखंड का पारा, ठंड से रहें सावधान वरना पड़ सकता है महंगा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड अब लोगों की हांड कंपा रही है.आलम यह है कि झारखंड के लोग अब शीतलहरी और कोहरे की दोहरी मार झेल रहे है.मौसम विभाग की ओर से रोजाना लोगों को ठंड से बचने की हिदायत दी जा रही है.मौसम विभाग का साफ कहना है कि सर्दी खांसी और बुखार के मरीजो की लंबी लाइन अस्पताल में लगी है ऐसे में आप अगर बच कर नहीं रहेंगे तो आपकी भी तबीयत खराब हो सकती है और आप परेशानी में पड़ सकते है. 

     ठंड से रहें सावधान वरना पड़ सकता है महंगा

    बर्फीली हवा झारखंड वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है आलम यह है कि दोपहर में धूप निकलने के बाद बावजुद सनसनाती हवा लोगों की कान में घुस रही है.वही बात अगर पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के तापमान की जाए तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच चूका है मतलब अब साफ है कि अब बचकर नहीं रहे तो लोगों को महंगा पड़ सकता है.

    पिछले 24 घंटे के दौरन फिर गिरा पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयी है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्युनतम तपमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.हलांकि आने वाले दो दिनों के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी तो वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री चढ़ जाएगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.  

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news