Weather Alert:अगले 4 दिनों तक झारखंड वासियों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत,पढ़े मौसम पर बड़ा अपडेट

    Weather Alert:अगले 4 दिनों तक झारखंड वासियों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत,पढ़े मौसम पर बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार से झारखंड का मौसम थोड़ा बदला और ठंड से लोगों को राहत मिली.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले चार दिनों तक झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है.क्योंकि पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.वही आने वाले अगले 24 घंटे का दौरान इसमे और बढ़ोतरी की संभावना है.तापमान बढ़ने की वजह से राजधानी रांची और इसके आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.

    पढ़े झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट

    मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड से सर्द हवा ने रुख बदल लिया है,जिसकी वजह से अब ठंड से लोगों को अगले 4 दिनों तक राहत मिलेगी.वहीं, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव की वजह से वातावरण के ऊपरी हिस्से पर नम हवा के साथ हल्के बादल रह सकते है.इससे राज्य के तापमान में वृद्धि होगी.

    अगले दो दिनों में और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है. वही न्युनतम तापमान भी 2 डिग्री बढ़ चुका है.आनेवाले अगले दो दिनों तक झारखंड के तापमान में और 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना जतायी गई.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news