Weather Alert:12 फरवरी तक झारखंडवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं, 6 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम पारा

    Weather Alert:12 फरवरी तक झारखंडवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं, 6 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम पारा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़व का दौर जा रही है. पिछले 10 दिनों से मौसम से पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. जहां धूप निकालने से पहले सुबह लोगों को ठंड लग रही है, तो वही शाम होते ही अच्छी खासी ठंड का एहसास हो रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. वही गुमला का तापमान भी 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.डाल्टनगंज में 8.1 डिग्री, खूंटी में 8.6 डिग्री और बोकारो में 9.4 डिग्री रहा है. शेष जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से 14 डिग्री के बीच है.यानी ठंड से झारखंडवासियों को अब तक छुटकारा नहीं मिल पाया है.

    12 फरवरी तक झारखंडवासियों को ठंड से राहत मिलेगी कोई उम्मीद नहीं

    मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 12 फरवरी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेगा, जहां न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री के बीच रहेगा.इस दौरन कुछ जिलों का तापमान 6 डिग्री तक जाने की संभावना है.हालांकी कुछ जिलों में 10 से 14 डिग्री के बीच तापमान रहेगा. वही 12 से 19 फरवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जहां तापमान अधिक और अधिक से ऊपर जा सकता है.वही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा और पसीना पर छूट जाएगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news