Weather Alert:अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में हाड़ कंपा सकती है ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट   

    Weather Alert:अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में हाड़ कंपा सकती है ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट    

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे का दौरन झारखंड की राजधानी रांची कोल्हान प्रमंडल के जिले और खूंटी, लोहरदगा में अच्छी खासी ठंड देखने को मिली. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से कडाके की ठंड पड़ेगी.नवंबर के पहले सप्ताह में ही लोगों को ठंड कपा देगी.जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की राय दी गई है.

     एक सप्ताह के दौरान झारखंड में हांड कंपा सकती है ठंड

    मौसम विभाग की माने तो अब झारखंड में बारिश पूरी तरह से विदाई ले चुका है. अब बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.आनेवाले अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जहां सुबह के समय घना कोहरा,दोपहर के समय कड़क धूप और शाम होते ही लोगों को ठंड कपाने लगेगी.जिससे लोगों को सावधान रहना है क्योंकि बदलते मौसम के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ने वाला है.खास कर घर के बुजुर्ग और छोटे बच्चों का ध्यान रखना है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को लेकर अलर्ट जारी किया है जहा खूंटी, लोहरदगा, डालटेनगंज, रांची व लातेहार के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है क्योंकि यहां आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान दो से तीन डिग्री तापमान गिरेगा.ठंड से लोगों को पूरी तरह से बचकर रखना है वरना शुरुआत की ठंड स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है.

    कोल्हान में भी शुरू हो गई है ठंड की दस्तक

    वही बात अगर पिछले 24 घंटे के दौरन कोल्हान प्रमंडल की जाए तो यहां ठंड का असर अच्छा खासा देखा गया.जहां शाम होते ही लोगों को सिहरन महसूस होने लगी. वही रात में भी लोग कंबल ओढ़ कर सोये.आज बुधवार की सुबह भी हल्का कोहरा और ठंड लोगों को महसुस हो रही है.

    अगले 3 दिनों के अंदर 5 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है.IMD का कहना है आने वाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में और 5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news