Weather Alert:अगले 72 घंटे तक लातेहार, हजारीबाग समेत इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,पढ़ें 7 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

    Weather Alert:अगले 72 घंटे तक लातेहार, हजारीबाग समेत इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,पढ़ें 7 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है.यही वजह है कि राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश देखी जा रही है.वही मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे तक झारखंड में भारी बारिश होगी. जिससे लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है.वहीं इस दौरान बज्रपात की भी संभावना जताई गई है.मौसम विभाग की माने तो 7 जुलाई तक अभी झारखंड में लोगों को बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 7 जिलों में मौसम भारी तबाही मचा सकता है जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वही वज्रपात की भी संभावना है, जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी की गई.आज खास तौर पर लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो गढ़वा, पलामू, चतरा के लोगो को विशेष सावधान रहना है.

    पढें कोल्हान के मौसम का मिजाज

    वही 24 घंटे में कोल्हान के जिलों की बात की जाए तो सरायकेला में रात भर बारिश हुई. हालंकी सुबह होते होते बारिश का दौर थम गया. शनिवार की सुबह सरायकेला में बादल छाए हुए है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिन में भी रुककर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग की माने तो 7 जुलाई तक कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को सतर्क रहना है.

    अगले 2 दिनों में 3 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    वही पिछले 8 दिनों से झारखंड के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news