Weather Alert: आज झारखंड के 14 जिलों में तबाही मचा सकती है भारी बारिश,इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

    Weather Alert: आज झारखंड के 14 जिलों में तबाही मचा सकती है भारी बारिश,इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में इन दिनों फिर से बारिश ने जोर पकड़ ली है. मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार के दिन झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो दबाव क्षेत्र बना हुआ है जिसका असर झारखंड पर देखने को मिलेगा.यानी आज भी झारखंडवासियों को राहत देने वाली खबर नहीं है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आज 26 अगस्त के दिन झारखंड की राजधानी रांची समेत 14 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.आज खास तौर पर तीन जिलों लातेहार पलामू, गढ़वा में मसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं,,गुमला,लोहरदगा सिमडेगा,खूंटी, रामगढ़,चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश को संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान में दिखा मौसम का मिला-जुला असर

    वहीं अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां भी हल्की फुल्की बारिश देखी जा सकती है. वहीं बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला. वही तेज हवा की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली.वही आज सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है हालाकी हवा तेज बहने की वजह से गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है.

    झारखंड के तपमान में एक डिग्री की बढोतरी

    अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि न्युनतम तापमान तपमान में कोई बदलाव नहीं आया है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.लेकिन शनिवार को इसमे 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस नवीनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news