Weather Alert:पूर्वी सिंहभूम में बाढ़ और बारिश का तांडव,स्कूल कॉलेज को बंद करने का निर्देश,इन 5 जिलों के लोग आज रहें अलर्ट 

    Weather Alert:पूर्वी सिंहभूम में बाढ़ और बारिश का तांडव,स्कूल कॉलेज को बंद करने का निर्देश,इन 5 जिलों के लोग आज रहें अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों बारिश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.सबसे अधिक प्रभाव कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पर हो रहा है. जहां पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर है. कभी भी चांडिल डैम का फाटक खोलने से नदी किनारे बसे लोगों के घरों में पानी घुस सकता है.

    स्कूल कॉलेज को बंद करने का निर्देश

    लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लौहनगरी जमशेदपुर में प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. बारिश वज्रपात और आंधी तूफान की संभावना को देखते हुए कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है. आज जमशेदपुर के सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद रखे गए है ताकि बारिश और बाढ़ की वजह से किसी को कोई परेशान ना हो.

    इन 5 जिलों के लोग आज रहें अलर्ट 

    वही राजधानी रांची के मौसम की बात की जाये तो 9 जुलाई को पूरा दिन रुक रुककर हल्के बारिश होती रही.जिसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. वही आज झारखंड के खासकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले में बारिश से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. इसके साथ गुमला में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वही राजधानी रांची खूंटी और सिमडेगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पूर्वी सिंहभूमि में बारिश ने तोड़ा कई साल का रिकॉर्ड

    वही पूर्वी सिंहभूम में बारिश की बात की जाए तो पीछले कई साल का रिकॉर्ड बारिश ने तोड़ा है.अब तक यहां जुलाई महीने में 805 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है,जो सामान्य से बहुत ज्यादा है.आज खास तौर पर पूर्वी सिंहभूम के लोगों को बाढ़, बारिश से सावधान रहने की चेतावनी मौसम विभाग के साथ प्रशासन की ओर से दी गई है.

    पिछले तीन दिनों में 3 डिग्री गिर चुका है पारा 

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो इसमे 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वही न्यूनतम तापमन में कोई भी बदलाव पिछले 10 दिनों से देखने को नहीं मिल रहा है.वही आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढे अपने जिला का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news