Weather Alert:आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और बढ़ेगी ठंड,पढ़े IMD का ताजा अपडेट

    Weather Alert:आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और बढ़ेगी ठंड,पढ़े IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. आलम यह है कि ठंड और शीतलहरी की वजह से लोग सुबह 8:00 बजे के बाद ही घर से बाहर निकल पा रहे है.वही मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जताया गया है वह काफी ज्यादा परेशान करने वाला है.ऐसे में चलिये जान लेते है मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए कौन सा अलर्ट जारी किया है.

     अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है वह लोगों को परेशान कर सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि आज से अगले तीन दिन तक झारखंड में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.खासकर शीतलहरी कुछ जिलों पर कहर दिखा सकती है.जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

    अधिकाँश जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे 

    आपको बताएं कि अधिकाँश जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चूका है. वही पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी व रांची की हालत और ख़राब है.मौसम विभाग का कहना है कि आज से 21 दिसंबर तक यहां शीतलहरी की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी जिससे लोगों को सतर्क रहना है.ख़ासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखना है.

    पिछले 24 घंटे में फिर गिरा झारखंड का पारा

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री चढ़ सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news