Weather Alert:झारखंड में हांड कंपा रही है शीतलहरी, आज इन 9 जिलों में IMD का अलर्ट

    Weather Alert:झारखंड में हांड कंपा रही है शीतलहरी, आज इन 9 जिलों में IMD का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड से लोग परेशान है.झारखंड का पारा 10 डिग्री से नीचे जाने की वजह से अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है.जिसकी वजह से मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है.वही कुहासा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है.ऐसे में जान लेते है आज यानी सोमवार के दिन झारखंड के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

     आज इन 9 जिलों में IMD का अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से शीतलहरी को लेकर जिन 9 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल है.इन जिलों के लोगों को घर से बिना काम बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. वही निकलने पर अपने आप को अच्छी तरीके से गर्म कपड़े से ढकना है वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है.

    ठंडी हवाएं लोगों की हांड कंपा रही है

    मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में ठंडी हवाएं लोगों की हांड कंपा रही है जिसके पीछे की वजह झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर झारखंड में और ठंड बढ़ने वाली है.

    आने वाले अगले दो दिनों के अंदर गिर सकता है पारा

    वही झारखंड के तापमान  की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो तीनो के अंदर झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान  23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान  8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news