Weather Alert: झारखंड में ठंड का कहर! 19 जिलों का पारा 10 डिग्री से कम, 30 के बाद राहत, सेहत को लेकर सावधान रहें

    Weather Alert: झारखंड में ठंड का कहर! 19 जिलों का पारा 10 डिग्री से कम, 30 के बाद राहत, सेहत को लेकर सावधान रहें

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों लोगों को गूगली दे रहा है.लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव नहीं थम रहा है.जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. पिछले 3 दिनों से जिस तरीके से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूटनतम तापमान में गिरावट देखी गई, उसमें लोगों को खासा ठंड का एहसास हुआ, आज भी राज्य के 19 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड लग रही है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सोमवार को झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसमें आज बढोतरी एक एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां भी सोमवार के मुकाबले आज अधिक्तम और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री के बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं आज यानि मंगलवार के मौसम की बात करें, तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस , तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

     सेहत को लेकर सावधान रहें

    वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में आनेवाले अगले पांच दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होगी, जिससे झारखंड में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.वहीं लगातार मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मौसमी बीमारियों जैसे की सर्दी जुकाम और गले में खरास से लोगों को मौसम विभाग की ओर से सावधान किया जा रहा है, ताकि लोग बीमार ना पड़े.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news