Weather Alert:झारखंड में लगतार बढ़ रही है ठिठुरन, आज भी इन 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट 

    Weather Alert:झारखंड में लगतार बढ़ रही है ठिठुरन, आज भी इन 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दिसंबर के पहले सप्ताह में जिस तरीके से शीतलहरी और ठंडी हवाओं ने लोगों को हांड कंपाई है उसको देखकर अब लोग जनवरी के ठंड का अनुमान लगा रहे है.एक तरफ जहां लोग सुबह की सैर के लिए निकल जाते थे तो वहीं अब ठंड की वजह से निकलना मुश्किल हो चुका है. वही मौसम विभाग की ओर से लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत भी दी जा रही है.वही कई जिलों में से शीतलहरी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

    शीतलहरी की वजह से लोगों का हाल बेहाल

    कड़ाके की ठंड शीतलहरी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है तो वहीं दूसरी तरफ गिरता तापमान लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है.धनबाद, रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत पूरे राज्य में सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है.मौसम विभाग की ओर से ठंड से बचने के लिए सलाह दी जा रही है ताकि स्वास्थ्य पर कोई भी असर न पड़े क्योंकि पहले से अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी है.

     आज भी इन 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट 

    झारखंड के 11 जिले लगातार तीसरे दिन भी हाई अलर्ट पर है मौसम विभाग ने आज जिन 11 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया है उन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी शामिल है यहां के लोगों को खास तौर पर ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है.

    आने वाले अगले कुछ दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाये तो कोई बदलाव नहीं आया है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में 1डिग्री की वृद्धि हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news