Weather Alert: झारखंड में हांड कंपा रही है ठंड,अगले 3 दिनों के लिये IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

    Weather Alert: झारखंड में हांड कंपा रही है ठंड,अगले 3 दिनों के लिये IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के लोग कडाके की ठंड मार झेल रहे है, वहीं दूसरी तरफ से शीतलहरी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य के अधिकांश जिला शीतलहरी की चपेट में है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है वह काफी ज्यादा परेशान करने वाली है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. वही शीतलहरी से लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शुक्रवार के दिन झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ़ रहेगा जहां सुबह के समय हल्का कोहरा दोपहर में कड़ी धूप तो शाम के समय ठंडी हवा और सिहरन लोगों को परेशान करेगी.हालांकी दो-तीन दिनों के बाद झारखंड के तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम दर्ज किया गया तापमान 

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news