Weather Alert:अगले 24 घंटे में पूरे झारखंड में झमाझम बारिश,आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट, पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम

    Weather Alert:अगले 24 घंटे में पूरे झारखंड में झमाझम बारिश,आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट, पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है कुछ जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वही कुछ जिलों में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा जहां बादल छाए रहने की वजह से कुछ जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.वही कुछ जिलो जैसे पाकुड़ चाईबासा और घाटशिला में बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा.

    पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है हालांकी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है तो वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय में गरजन के साथ बारिश की संभावना है.

    24 घंटे में कोल्हान में गर्मी ने खूब सताया

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में उमस वाली गर्मी और कड़कड़ाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा.सुबह से ही यहां कड़कड़ाती धूप खिली रही तो वही दोपहर में लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया.रात के 10:00 बजे तक लोग गर्मी से यहां वहां छटपटाते नजर आएं. हलाकी रात के 11:00 बजे तक थोड़ी बहुत हवा चली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

    अगले तीन-चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. वही आज झारखंड का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो-तीन दिन तक झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ ही नजर आएगा.

    कल पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश

    वही 18 मई यानि कल के मौसम की बात की जाए तो कल पुरा झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. जहां तेज हवा के साथ आंधी तूफान आएगा, तो वहीं गरज के साथ बारिश होगी. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान आने की चेतावनी दी गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news