Weather Alert:झारखंड के इन 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट,पढ़े अपने जिले का हाल 

    Weather Alert:झारखंड के इन 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट,पढ़े अपने जिले का हाल 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में 2 सप्ताह तक लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग की माने तो अगले दो सप्ताह तक झारखंड में बारिश की संभावना है.वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    इन 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानि 4 अगस्त के दिन चतरा, हजारीबाग, कोडरमा,पलामू, लातेहार, गढ़वा,साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका में गरज के साथ बारिश होगी.वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    राजधानी में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल

    वही राजधानी रांची के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी में दिन भर बादल छाए रहेंगे.वहीं हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है. दोपहर के बाद दो बार बारिश की संभावना है. रांची के आस-पास के क्षेत्रों में भी आज हल्की फुल्की बारिश का असर देखा जाएगा.

    सुबह से ही सरायकेला में खिली हुई है धूप

    24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो शाम 4:00 बजे सरायकेला में तेज बारिश हुई. आधा घंटा तक हुई बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली वही आज भी सुबह से ही यहां धूप खिली हुई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news