वासेपुर डबल मर्डर कांड : दो आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछ्ताछ 

    वासेपुर डबल मर्डर कांड : दो आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछ्ताछ 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वासेपुर में शनिवार की रात हुए डबल मर्डर कांड में बैंक मोड़ पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.  बैंक मोड़ पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस हत्या के पीछे असली वजह क्या है. हालांकि पुलिस ने जांच के सारे कोण  खोल कर रखे हैं लेकिन संभावना इस बात की है कि प्रेम संबंध के कारण इतनी निर्ममता  से हत्या की गई है. जिन किशोरों की लाशें मिली ही , उनकी पहचान शमीम अंसारी के पुत्र साहिल, उम्र लगभग 19 वर्ष तथा अकबर अंसारी के पुत्र सोहेल, उम्र लगभग 21 साल हुई है. 

    तेज धारदार हथियार से रेती गई थी गर्दन 

    उनकी गर्दन तेज धारदार हथियार से रेती  गई थी. सोहेल की अतड़ी  बाहर निकल गई थी.  साहिल के हाथ से लेकर शरीर तक कटे के निशान दृष्टिगोचर हो रहे थे. यह इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है.इस निर्मम डबल मर्डर कांड से धनबाद का वासेपुर फिर सुर्खियों में है. बता दे कि शनिवार की रात वासेपुर आरा मोड़ के गनी मुहल्ले की तंग गली में युवको की सिर कटी लाश मिली थी. हत्या तुरंत की गई थी और जमीं पर चारो ओर खून बिखरे पड़े थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news