जमशेदपुर में छट्ठे चरण में होगें मतदान,आज से फॉर्म वितरण और नामांकन की प्रक्रिया शुरू  

    जमशेदपुर में छट्ठे चरण में होगें मतदान,आज से फॉर्म वितरण और नामांकन की प्रक्रिया शुरू  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में छट्ठे चरण के मतदान को  लेकर आज से फॉर्म वितरण और नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जमशेदपुर संसदीय सीट पर 25 मई को चुनाव होना तय है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, 29 अप्रैल से लेकर 6 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा, जिसके बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी, जमशेदपुर जिला मुख्यालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी मीडिया कों दी है. 

    प्रत्याशी आज से ही नामांकन कर सकते हैं 

    एसएसपी ने कहा कि तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है, प्रत्याशी आज से ही नामांकन कर सकते हैं, जिला मुख्यालय मे नामांकन के लिए तमाम वयवस्था की गई है, मुख्यालय से 100 मीटर की दुरी पर बैरिकेटिंग कि गई है, जहां से आगे प्रत्याशी समेत केवल पांच लोग ही भीतर प्रवेश कर सकेंगे, साथ ही नामांकन की प्रक्रिया पर नजर रखने हेतु मैजिस्ट्रेट भी तैनात किये गए हैं.  

    एसएसपी ने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है

     वहीं जिले के एसएसपी ने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है, तमाम पोलिंग बूथ पर जिला पुलिस और अर्ध सैनिक बलों कि तैनाती की जाएगी, साथ ही संवेदनशील बूथों पर विशेष बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही क्यू.आर.टी की टीम हमेशा तैयार होगी, वहीं ड्रोन कैमरा और शहर भर के सीसीटीवी कैमरों से  निगरानी लगातार की जाएगी. ताकि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से करवाया जा सके.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news