सरायकेला में सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी, पढ़े कहां कितना हुआ मतदान

    सरायकेला में सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी, पढ़े कहां कितना हुआ मतदान

    सरायकेला(SARAIKELA):नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत जिले के विभिन्न शहरी निकायों में सोमवार सुबह 9:00 बजे तक मतदान की शुरुआती तस्वीर सामने आ गई है. शुरुआती एक घंटे में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी.

    क्षेत्रवार औसत मतदान प्रतिशत (सुबह 9:00 बजे तक)

     आदित्यपुर नगर निगम

    मतदान प्रतिशत – 9.35%

     सरायकेला नगर पंचायत

    मतदान प्रतिशत – 13.68%

     कपाली नगर परिषद

    मतदान प्रतिशत – 8.99%

    सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक 13.68 प्रतिशत मतदान

    प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक 13.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि कपाली नगर परिषद में सबसे कम 8.99 प्रतिशत मतदान हुआ है.आदित्यपुर नगर निगम में 9.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

    सुरक्षा व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

    जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.

    दोपहर बाद स्थिति और स्पष्ट होगी

    मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गई, हालांकि कुछ स्थानों पर शुरुआती समय में भीड़ कम रही.प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें.दिनभर मतदान प्रतिशत में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.दोपहर बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news