कोल डंपिंग यार्ड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    कोल डंपिंग यार्ड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    दुमका (DUMKA): दुमका रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रसिकपुर और आस पास के ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. स्टेशन परिसर से कोल डंपिंग यार्ड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर यह धरना दिया गया. धरना के पश्चात उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया गया.

    इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक बर्ष पूर्व दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में कोल डंपिंग यार्ड की शुरुवात की गई है. कोल डंपिंग यार्ड शुरू होने के पहले से ही स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे है. स्थानीय लोगों के विरोध को दरकिनार कर रेलवे द्वारा डंपिंग यार्ड की शुरुवात की गई. जहां पाकुड़ से सड़क मार्ग से कोयला लाकर डंप किया जाता है. डंप कोयला को गुड्स ट्रैन के माध्यम से अन्यत्र भेजा जाता है. डंपिंग यार्ड शुरू होने से कोयला डस्ट रेलवे स्टेशन सहित आस-पास के घरों तक पहुंच रहा है. पर्यावरण प्रदूषण से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने इसे सघन अधिवास से दूर शिफ्ट करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं.

    लोग अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को हो जाएंगे बाध्य

    लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पर्यावरण प्रदूषण पर निगरानी को लेकर प्रसासनिक स्तर पर एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया था. स्थानीय लोगों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कमिटी के गठन हुआ है. या नहीं क्योंकि ना तो इसकी सूचना दी गयी है और ना ही कमिटी में किसी स्थानीय को शामिल करने के बाबत कोई सूचना दी गयी है. लोगों का कहना है कि अगर इसे अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो लोग अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जाएंगे.

    रिपोर्ट. पंचम झा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news