टाटा स्टील के प्रस्तावित कचरा प्लांट का क्यों हो रहा विरोध, जानिए कारण


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटा स्टील के प्रस्तावित कचरा प्लांट का विरोध शुरू हो गया है. बता दें कि पोटका में टाटा स्टील का कचरा प्लांट बनाया जाना है. जिसको लेकर टाटा स्टील ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है. लेकिन ग्रामीणों ने अभी से ही इसका विरोध शुरू कर दिया है.
प्लांट लगने से गांव होगा दूषित - ग्रामीण
बुधवार को खेती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही जिला प्रशासन से टाटा स्टील के तरफ से प्रस्तावित कचरा प्लांट नहीं लगाने की मांग की है. किसानों का कहना है कि अगर खसरा प्लांट लगेगा आसपास के गांव दूषित हो जाएंगा और लोग बीमार पड़ेंगे. ऐसे में जरूरत है पूरे इलाके को स्वच्छ रखना.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+