बिहार के शातिर चोर देवघर में कर रहे हैं दुकानों में चोरी,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


देवघर(DEOGHAR): देवघर में इन दिनों पड़ोसी राज्य बिहार के चोरों ने तांडव मचा रखा हैं. ये लोग दुकानों को अपना निशाना बना रहे थे. बिहार के जमुई और बांका जिला से सटा रहने की वजह से देवघर में ये लोग आसानी से घुस जाते हैं. और आपराधिक घटना चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.
गिरफ्तार चोर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया
इस मामले में कार्रवाई करते हुए देवघर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सीलिंग हटाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले राजेश बसेरा को गिरफ्तार किया है. ये बिहार के चकाई जिला का रहने वाला है. गिरफ्तार चोर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.
कई विभिन्न मामलों में जा चुका है जेल
पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि यह एक शातिर चोर हैं. जिसके ऊपर कई मामले भी विभिन्न थानों में दर्ज है. गिरफ्तार राजेश बसेरा कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस ने इसके पास से दुकान से चोरी की गई एक लैपटॉप को भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इससे गहन पूछताछ कर इसके अन्य सदस्यों की जानकारी ले कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा
4+