दुमका से चोरी वाहन पटना से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुमका से चोरी वाहन पटना से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव से 7 अप्रैल  को अज्ञात चोरों द्वारा एक सूमो गोल्ड वाहन की चोरी कर ली गई थी. इसके बात वाहन मालिक द्वारा मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कांड के अनुसंधान में जुटी और अनुसंधान के क्रम में छापेमारी कर धनबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस द्वारा तीन आरोपी विजय कुमार बाउरी, प्रिंस कुमार तथा अभिषेक राज शर्मा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार के बाद तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. इनकी निशानदेही पर चोरी हुए सुमो गोल्ड वाहन बिहार के पटना जिला के अथमल गोला थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना परिसर के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि अभियुक्त हुंडई आई20 कार से पूजा करने दुमका आया था. पुलिस ने हुंडई आई 20 कार भी जब्त किया है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news