पहली बार रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 5 घंटे 45 मिनट में पूरा किया पटना से रांची का सफर 

    पहली बार रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 5 घंटे 45 मिनट में पूरा किया पटना से रांची का सफर 

    रांची (RANCHI): पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची स्टेशन पहुंच चुकी है. ट्रेन राजधानी पटना से सुबह 6.55 में निकली थी औऱ 5 घंटे 45 मिनट के भीतर रांची पुहंच गई. यह ट्रेन रांची 12.37 बजे  स्टेशन पहुंची. फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी है. प्लेटफार्म पर ट्रेन को देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ स्टेशन में पहुंची हुई है. 

    ये होगी पंदे भारत ट्रेन की रूट 

    वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पटना, जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते रांची पहुंचे गी. ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पटना से रांची का सफर पूरी कर लेगी. इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी. माना जा रहा है कि अगर पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो जल्द ही इसका नियमित तौर पर परिचालन शुरू किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news