बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन नुस्खों का करे इस्तेमाल , नतीजा देख चौक जाएंगे आप

    बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन नुस्खों का करे इस्तेमाल , नतीजा देख चौक जाएंगे आप

    TNP DESK:किसी की भी खूबसूरती उसके बालों से शुरू होती है. लेकिन आज के लाइफ स्टाइल मे  अपने बालों का ध्यान रखना बिल्कुल भीमुमकिन नहीं हो पता है , ऐसे मे लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते है लेकिन इसके बावजूद भी हमारे बालों मे कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है. तो आज हम आपको बताएंगे कुछ यी घरेलू उपाय जिससे आपके बाल मजबूत और चमकदार के साथ साथ अच्छे से बढ़ेंगे भी.

    किन चीजों का करे इस्तेमाल

    घर पर ही आपको  इन चीजों के इस्तमाल करके एक पेस्ट बनाना है. उसमे हमे करी पत्ता, नारियल तेल,मेथी दाना ,और कलौंजी का इस्तेमाल करके एक मास्क बना कर  हफ्ते मे 2 बार लगा सकते है. जिससे हमारे बालों  को मजबूती मिलेगी और साथ ही साथ चमकदार भी होगी. 

    कैसे बनाए मास्क

    हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई मे नारियल तेल को डाल कर थोड़े देर गर्म करना है.इसके बाद उसमे कड़ी पत्ता,कलौंजी और मेथी दाना डालेंगे. इसके बाद कुछ देर के लिए सभी चीजों को अच्छे से तेल मे भुनेगे. 2 मिनट भुनने के बाद गैस को बंद करके उसे ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे. जब ये मिश्रण ठंडा हो अजीएगा तब इसे मिक्स्चर मे डाल कर एक अच्छा पेस्ट बना ले. और अपने बालों के  जड़ों मे लगाए, और 30 मिनट तक रखे फिर किसी बिना सरफेट वाले शैंपू से बाल धो ले.

    क्या है इस मास्क के फायदे

    • नारियल तेल को गुनगुना करके लगाने से हमारे बाल मुलायम होते है, और इससे हमारे बालों को पोषण भी मिलता है.
    • करी पत्ता मे एरणकी मात्र पाई जाती है, जिसके कारण ये हमारे बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही साथ हेयर ग्रोथ मे भी मदद करता है.
    • मेथी मे निकोटिन की मात्र होता है जो हमारे बालों की जड़ों को मजबूत करता है, और बालों को घना करने मे मदद करता है.
    • कलौंजी के बीजों मे लिनॉलिक नाम का ऐसिड की मात्रा पाई जाती है. जो हमारे बालों का रंग बरकरार रखने मे मदद करती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news