नहीं थम रहा 60/40 नियोजन नीति पर बवाल, छात्रों ने बुलाया संपूर्ण झारखंड बंद, प्रशासन अलर्ट

    नहीं थम रहा 60/40 नियोजन नीति पर बवाल, छात्रों ने बुलाया संपूर्ण झारखंड बंद, प्रशासन अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ तमाम छात्र संगठनों ने 19 अप्रैल यानी बुधवार को संपूर्ण झारखंड बंद करने का ऐलान किया है. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अलर्ट रहने को कहा गया है. इसके साथ किसी भी जिले में बंद के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही से बचने की चेतावनी भी दी गई है.

    पुलिस मुख्यालय से  वीडियोग्रापी के जरीये मॉनिटरिंग

    आपको बता दें कि छात्रों के बंद को देखते हुए सभी जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय में  वीडियोग्रापी के जरिए की जा रही है. ताकि बंद के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे.

    60/40 नियोजन नीति पर भड़के हैं छात्र

    वहीं छात्रों झारखंड सरकार की नियोजन नीति पर भड़के हुए हैं. वो किसी भी हाल में 60/40 नियोजन नीति को बर्दास्त नहीं करना चाह रहे है. इसको लेकर 17 अप्रैल को छात्र संघ की ओर से रांची स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास को घेरने का काम किया था. जिसमे पुलिस प्रशासन की ओर से हल्का बल प्रयोग भी किया था. वहीं बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके साथ 18 अप्रैल को रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जूलूस निकाला गया था. और आज यानी 19 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद करने का आह्वान किया है.

    रिपोर्ट-प्रियंका कुमारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news