साहिबगंज के भोगनाडीह में विधायक लोबिन हेम्ब्रम के कार्यक्रम में हंगामा,आपस मे भिड़े जेएमएम के कार्यकर्त्ता, खूब लगे नारे

    साहिबगंज के भोगनाडीह में विधायक लोबिन हेम्ब्रम के कार्यक्रम में हंगामा,आपस मे भिड़े जेएमएम के कार्यकर्त्ता, खूब लगे नारे

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जल जंगल जमीन के बचाव नारे के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता सह बोरियो के बागी विधायक लोबीन हेम्ब्रम अमर- शहीद सिद्धो-कान्हू के पैतृक गांव भोगनाडीह पहुंचे, जहां से अन्याय यात्रा का शुभारंभ किया. 

    जमकर हुआ कार्यक्रम में हंगामा

    इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी के नेतृत्व में बहुत सारे कार्यकार्ता लोबीन हेम्ब्रम के कार्यक्रम को भंग करने की उद्देश्य से भोगनाडीह पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर हंगामा कर दिया,इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बेकाबू हो गयी.

    जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने कहीं लोबीन हेम्ब्रम मुर्दाबाद के नारे लगाये 

    इतना ही नहीं जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने कहीं लोबिन हेम्ब्रम मुर्दाबाद के नारे लगाए तो कहीं हेमंत सोरेन मुर्दाबाद लगने लगे. चारों तरफ हंगामा मच गया. आपको बताये कि लोबिन हेंब्रम अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है, जो बिना डरे सरकार के साथ रहते हुए भी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखते है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news