धनबाद के बलियापुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर हुआ हंगामा,क्या हुआ समझौता जानिए

    धनबाद के बलियापुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर हुआ हंगामा,क्या हुआ समझौता जानिए

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बलियापुर में रविवार को धर्म परिवर्तन के नाम पर खूब हंगामा हुआ. बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया, फिर थाने में समझौता हुआ. समझौता के अनुसार धर्म परिवर्तन किए ग्रामीण प्रार्थना सभा कर सकते हैं लेकिन इसमें कोई बाहर का व्यक्ति शामिल नहीं रह सकता है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति का गांव में प्रवेश होगा. दरअसल, बरियापुर के आमझर रविदास टोला में 5 दलित परिवारों के लगभग 50 लोग ईसाई धर्म अपना लिए हैं. रविवार को प्रार्थना सभा हो रही थी. प्रार्थना सभा में पास्टर भी पहुंचे हुए थे. इसकी सूचना जब बजरंग दल के नेताओं को लगी तो सिंदरी खंड के अध्यक्ष के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और हंगामा करने लगे. उनका आरोप था कि जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया. पुलिस ने जांच पड़ताल भी की. जांच पड़ताल के बाद समझौता हुआ, इलाके में एक से डेढ़ घंटा तक तनाव बना रहा. बाद में पूछताछ के बाद पास्टर को पुलिस ने छोड़ दिया. ग्रामीणों की माने तो हर सप्ताह रविवार को प्रार्थना सभा होती है. इधर धर्म परिवर्तन को लेकर बजरंग दल की भी सक्रियता बढ़ गई है .बजरंग दल का आरोप है कि लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. उन लोगों का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने और कराने वालों को सजा दिला कर ही रहेंगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news