Update: बोकारो में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली के मारे जाने की सूचना, हथियार भी बरामद 

    Update: बोकारो में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली के मारे जाने की सूचना, हथियार भी बरामद 

    बोकारो(BOKARO ): - बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंसी गांव के समीप जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ के दौरान दो हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं भारी मात्रा में हथियार और गोला भी बरामद किया गया हैं. झारखंड पुलिस के दो जवान के घायल होने की भी सूचना है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च अभियान के दौरान सुबह 5:00 बजे से मुठभेड़ जारी है. हालांकि सुरक्षाबल के जवान अभी भी इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं.सूचना मिलते ही डीजीपी भी मौके पर पहुंच रहे हैं

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news