UPA विधायक दल की बैठक खत्म,विपक्ष के सवालों का जवाब तैयार

    UPA विधायक दल की बैठक खत्म,विपक्ष के सवालों का जवाब तैयार

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले सभी दल अपनी रणनीति तैयार में जुटी है.इसी कड़ी में महागठबंधन दल की बैठक CM आवास में हुई.इस बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब किस तरह से देना है,साथ ही मणिपुर के मामले पर विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की गई है.अगर बात विधानसभा मॉनसून सत्र की करें तो सत्र काफी अहम है,मॉनसून सत्र में ही स्थानीय नीति,मॉब लिंचिंग और OBC आरक्षण का प्रस्ताव दोबारा से पेश किया जाएगा.

    बैठक खत्म होने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यवाही शांति पूर्ण तरीके से चल सके इसके लिए बैठक में चर्चा की गई.उन्होंने बताया कि विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सभी पूरी तरह से तैयार है.सदन में जनहित के कई प्रस्ताव आएंगे.साथ ही मणिपुर की घटना को लेकर कांग सदन में भाजपा को घेरने का काम करेगी.मणिपुर में जिस तरह से घटना घटी है उससे देश शर्मिंदा है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news