अनहोनी ! पूजा पंडाल के गेट पर लगी आग, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान 

    अनहोनी ! पूजा पंडाल के गेट पर लगी आग, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के पुराना चेक पोस्ट दुर्गा पूजा पंडाल मुख्य द्वार पर अचानक आग लग गई. जिससे पूजा घूमने आए लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पूजा घूमने आया लोगों को आग लगने के कारणों का पता नहीं चला.  मगर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. पूजा कमेटी द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन कर इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. 

    शॉट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

    जानकारी के अनुसार लाइटिंग में शार्ट सर्किट के कारण मुख्य द्वार पर आग लगी थी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. मगर पूजा पंडाल का मुख्य द्वार जलकर राख हो गया है. कोई भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है, फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news