National Doctors Day: पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की अनूठी पहल, पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया ये काम

    National Doctors Day: पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की अनूठी पहल, पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया ये काम

    रांची(RANCHI): रांची के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पारस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक अनूठी पहल की गई. पारस HEC हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ नितेश कुमार ने बताया की आज 1 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में प्रबंधन ने डॉक्टरों द्वारा निस्वार्थ सेवा को प्रोत्साहित करने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया. दिन की शुरुआत में सभी चिकित्सकों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया. साथ ही डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में कुछ नया करने के जोश के साथ पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से शाम 4 बजे डॉक्टरों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे हॉस्पिटल के सभी निष्णात रोग विशेषज्ञों ने वृक्षारोपण कर एक अनूठी पहल की.   

    पारस अस्पताल ने बढ़ाई इस दिन की गरिमा

    पारस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर एवं वाईस चेयरमैन न्यूरोसाइंसेस डॉ संजय कुमार ने बताया कि 1 जुलाई को डॉक्टर डे का आयोजन आमतौर पर सभी संस्थानों में किया जाता है. परन्तु पारस हॉस्पिटल ने इस दिन की गरिमा को बढ़ाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जो की सराहनीय है. डॉ संजय ने बताया कि हम सभी डॉक्टर बीमारी के इलाज से ज्यादा निवारण को महत्व देते है एवं इसमें सबसे अधिक महत्वता पर्यावरण की है. इसकी सुरक्षा हेतु पारस हॉस्पिटल एवं टीम ग्रीन द्वारा आयोजित कार्यक्रम डॉक्टरों की सोच साक्षात् दर्शाता है एवं उन्होंने आयोजन करने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news