ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

    ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि ये इंटर के छात्र थे. आज इंटर की परीक्षा लिख कर ये वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के पतराटोली में ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.

    कुडू के रहने वाले थे दोनों युवक

    मृतक छात्र की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के सोहेल खान और आबिद अंसारी के रूप में हुई. छात्र कुडू प्रखंड में स्थित गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय मराडीह के छात्र थे. बताया गया कि मृतक छात्र के घर आज बारात आने वाली थी, लेकिन परिवार वालों के सामने बड़ा पहाड़ टूट गया. घटना के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news