आरपीएफ के सर्च अभियान में हटिया रेलवे स्टेशन से 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    आरपीएफ के सर्च अभियान में हटिया रेलवे स्टेशन से 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आरपीएफ ने 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया और दो तस्कर को धर दबोचा.

    बैग के तलाशी के दौरान मिला गांजा

    आरपीएफ ने सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची पवन कुमार द्वारा CDPS, इंस्पेक्टर वीमेन सेल और आरपीएफ हटिया की संयुक्त टीम बनाई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. टीम को ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध बैग दिखा, जिसके बाद आरपीएफ ने बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को 35 गांजा मिला. जिसके बाद बैग ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम नवल किशोर पांडे, उम्र 34 वर्ष, पता-सासाराम, रोहतास बिहार और दूसरा विकाश सिंह उम्र 20 वर्ष, पता-चुनार मिर्जापुर, यूपी बताया और उक्त गांजे के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया.

    ये भी देखें:

    RPF के जवानों की बाइक रैली पहुंची जामताड़ा, अमृत महोत्सव में भाग लेने जा रहे हैं दिल्ली

    दरअसल, गांजा का कुल कीमत दो लाख दस हजार रुपए बताई जा रही है. दोनों आरोपियों को जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है. जिस पर जीआरपी हटिया ने अपराध संख्या 09/2022 अंतर्गत 20(b)(ii) NDPS एक्ट दर्ज कर अनुसंधान में लिया है.

    रिपोर्ट: निरज कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news