गढ़वा में रेलवे टिकट राशि फर्जीवाड़े के दो और मामले दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    गढ़वा में रेलवे टिकट राशि फर्जीवाड़े के दो और मामले दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले में रेलवे के टिकट बिक्री में हुए घोटाले के दो और मामले दर्ज किए गए हैं. दो दिन पहले ही  नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से 2 करोड़ 16 लाख का घोटाला होने का मामला सामने आया था. लेकिन अब इस फर्जीवाड़े को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. रमना रेलवे स्टेशन में 1 लाख और गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन में 46 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा होने कि बात सामने आ रही है. यह वह टिकट बिक्री की राशि है, जो एसबीआई बैंक में रेलवे के खाते में निजी कर्मी द्वारा जमा करवाई जाती है.

    इस घोटाले की जानकारी रेलवे के वाणिज्य विभाग को तब लगी ज़ब इस इलाके से राजस्व आना कम हो गया. रेलवे के वाणिज्य विभाग को जानकारी मिलते ही गढ़वा जिले के तीनों थानों गढ़वा सदर थाना, रमना थाना और नगर उंटारी थाने में मामला दर्ज कराया गया. इस संबंध में जिले के एसपी ने कहा कि रेलवे द्वारा टिकट की राशि में हुए घोटाले के मामले में हमारे यहां तीन थानों में अलग अलग मामला दर्ज किया गया है. तीनों मामलों में  पुलिस छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट: धमेंद्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news