कांग्रेस के दो गुट हुए आमने -सामने ,हथियार चमकाने के लगाए गए आरोप 

    कांग्रेस के दो गुट हुए आमने -सामने ,हथियार चमकाने के लगाए गए आरोप 

    धनबाद(DHANBAD) | झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस नेता  के परिवार जनों में टसल  का विवाद अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी, अभी जांच की ही कार्रवाई चल रही है .  तब तक शनिवार की  दोपहर बाद कांग्रेस के दो लोग टकरा गए. दोनों ओर से हथियार चमकाने के आरोप लगाए गए है.  एक पक्ष भुवनेश्वर कुमार दुबे उर्फ  कारण दुबे है तो दूसरा पक्ष जिला अध्यक्ष संतोष सिंह का भाई पप्पू सिंह है.  भुवनेश्वर कुमार दुबे ने बरवाअड्डा  थाने में लिखित शिकायत की है कि आज दोपहर बाद जान मारने  के उद्देश्य से उन पर हमला किया गया.  सोने की चेन छीन ली गई और पिस्टल दिखाया गया.  गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया.  ऐसा करने का आरोप उन्होंने जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के भाई पप्पू सिंह पर लगाया है. 

     भुवनेश्वर कुमार दुबे का आरोप है कि पप्पू सिंह 8-10 लोगों के साथ उन पर हमला कर दिए.  गाड़ी का शीशा नहीं उतरने पर रिवाल्वर की बट से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया.   इधर,पप्पू सिंह के समर्थन में  गौतम पासवान ने बरवाअड्डा  थाना में ही भुवनेश्वर कुमार दुबे के खिलाफ शिकायत की है.  उन्होंने थाने  को दी गई शिकायत में कहां है कि वह  बस्ताकोला , झरिया के रहने वाले है.  स्टील गेट से होते हुए रीता वर्मा पेट्रोल पंप जा रहे थे , इसी बीच करण दुबे और उसके साथ 5-6 अन्य लोग मुझे रास्ते में से उठाकर अपनी गाड़ी पर बैठा लिया.  जाति सूचक  गालियां दी.  मेरे साथ चल रहे लोगों ने  मुझे बचाया.  करण दुबे के पास हथियार भी था.  शिकायत  में  सच्चाई क्या है, यह तो जांच से ही पता चलेगा लेकिन धनबाद में अपराध की  चर्चा के बीच नए तरीके की  दबंगई शुरू हो गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news