BIG BREAKING: रांची में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे की मौत, परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल

    BIG BREAKING: रांची में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे की मौत, परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में देर रात तेज बारिश के साथ हवा चल रही थी.यह बारिश और आंधी एक परिवार के लिए आफत बन कर सामने आई.घर तो उजड़ ही गया साथ में घर के दो चिराज भी उस आंधी और बारिश में दब गए.बताया जा रहा है कि हिनू इलाके में एक निर्माणधीन घर की दीवार गिरने से दो बच्चें की मौत की सूचना है.दीवार गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य करने में जुट गई है.

    बताया जा रहा है कि बच्चे दीवार के पास थे तभी दीवार एका एक पलट गई. इससे दो बच्चें की मौके पर मौत हो गई. अन्य के फसे होने की सूचना है. जैसे ही इसकी जानकारी घर वालो को मिली.उनके पैर तले जमीन खिसक गई. दहाड़ मार कर रोने लगे. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चों को निकालने की कोशिश कर रही है.इस घटना से पूरे इलाके में मातम सा माहौल बन गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news