झुमरी तिलैया: अंबादाह खदान में देर रात तीन हाइवा गिर गए 100 फीट नीचे, जानिये पूरा मामला 

    झुमरी तिलैया: अंबादाह खदान में देर रात तीन हाइवा गिर गए 100 फीट नीचे, जानिये पूरा मामला 

    झुमरी तिलैया (JHUMRI-TILAIYA): कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के अंबादाह खदान में रविवार देर रात फ्लाई ऐश भरने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ.  यहां तीन हाइवा 100 फीट नीचे गिर गया. इसमें तीन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को  दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल को निकाल कर अस्पताल भेजा. जहां दो चालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं, वहीं एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

    क्या है मामला

    फ्लाई ऐश भरने के दौरान लैंडस्लाइडिंग होने से चालक के साथ तीन हाईवा 100 फीट नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा. वहीं दो चालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं. घटना के शिकार हुए तीनों हाइवा चालक डोमचांच और कोडरमा थाना क्षेत्र के रहने है. डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां के अनुसार तीनों में से एक वाहन चालक घायल है. बाकी दो चालक सुरक्षित है. वहीं लैंडस्लाइडिंग में फंसे वाहनों को रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है.

    यह भी पढ़ें:

    धनबाद में आज 'ऑल इज वेल', बिजली भी नहीं दे रही झटका -मुख़्यमंत्री  जो आने वाले हैं 

    गले की हड्डी

    जानकारी के अनुसार केटीपीएस का फ्लाई ऐश एक लंबे समय से अंबादाह खदान में भरा जा रहा है. ऐसे में लैंडस्लाइडिंग  के कारण हादसा होने की संभावना जताई जा रही है. फ्लाई ऐश का परिवहन और खदान को भरने का काम सुव्यवस्थित तरीके से नहीं होते के कारण इस क्षेत्र में लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं. बता दें कि फ्लाई ऐश की धूल जिले के लिए गले की हड्डी बनी हुई है. पर्यावरण के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी भारी नुकसान दायक है. इस गर्म मुद्दे पर अब तक बहुत ही राजनीति हुई है, पर अब तक कोई ठोस निराकरण नहीं हो पाया है.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news