द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर कोयलांचल के आदिवासियों ने निकाला जुलूस, जमकर किया नृत्य

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर कोयलांचल के आदिवासियों ने निकाला जुलूस, जमकर किया नृत्य

    धनबाद(DHANBAD) | देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला के बैठने के बाद आज धनबाद में आदिवासी समाज के लोगों ने जुलूस निकाला, नृत्य किया और खुशियां जाहिर की.  पारंपरिक वेशभूषा में लैस पुरुष एवं महिलाएं रणधीर वर्मा चौक पर नृत्य पेश कर रहे थे.  आने- जाने वाले सभी लोग इसे पूरी उत्सुकता के साथ देख रहे थे और इस प्रयास की सराहना कर रहे थे.  बता दे  कि  देश में पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू  राष्ट्रपति बनी है, उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है.  गुरुवार को धनबाद में भाजपा के लगभग सभी विधायकों ने कार्यक्रम किया और खुशियाँ बांटी .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news