आदिवासी दिवस आज :प्रदेश कांग्रेस ने किया आदिवासी गौरव महासभा, शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी 

    आदिवासी दिवस आज :प्रदेश कांग्रेस ने किया आदिवासी गौरव महासभा, शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी 

    धनबाद(DHANBAD): आज विश्व आदिवासी दिवस है. इसको लेकर धनबाद सहित पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.  धनबाद में भी जुलूस निकाले गए. वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रांची में आदिवासी गौरव महासभा का आयोजन किया.  हालांकि यह आदिवासी गौरव महासभा हर एक राज्य में कांग्रेस कर रही है. इसी क्रम में आज विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बनहोरा जतारा मैदान, रांची में कार्यक्रम आयोजित किया.  इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे पहुंचे हुए थे.  कांग्रेस के तमाम मंत्री, वरीय नेता इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने किया.  जबकि इस कार्यक्रम में मंत्री बना गुप्ता ,मंत्री बादल पत्र लेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजाद अनवर,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय  सहित प्रदेश के तमाम छोटे बड़े नेता मौजूद थे. 

    धनबाद से भी पंहुचा कांग्रेस का दल 
     
    धनबाद  से भी कांग्रेस नेताओं ने  शिरकत की.  धनबाद से पहुंचे नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय दुबे, कांग्रेस के वरीय  नेता अशोक कुमार सिंह, वरीय  उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह योगी , महासचिव दिलीप मिश्रा, महासचिव राहुल राज, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान , मो रिजवान समेत अन्य भी शामिल थे.  कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री नीरज खलखो ने किया. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे  ने अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  आदिवासी समुदायों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती है.  साथ ही इस मौके पर पिछले 9 वर्षों से भाजपा शासन में उनके अधिकारों और पहचान के संकट के खिलाफ  उनके संघर्ष का समर्थन करना चाहती है.   वर्तमान में भाजपा शासन आदिवासी समुदायों को अपमानित कर रही है.  उनके अधिकारों से उन्हें वंचित किया जा रहा है.  कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासियों के साथ खड़ी थी ,है और आगे भी रहेगी.
    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news