जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    जमशेदपुर (Jamshedpur): शहर में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों का जन जीवनों अस्त व्यस्त हो गया है.जहां शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव देखने को मिल रहा है. बता दे बस्ती इलाका हो ,या फिर मानगो का स्वर्णरेखा नदी पर बना छोटा ब्रिज में जल जमाव से लोगों को आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  कई बस्ती इलाकों में भी जल जमाव हो गया है ,जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

    नदी में पानी बढ़ने की संभावना

    इसे लेकर जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी ने शहर के सभी नगर निकायों को अलर्ट मोर्ड पर रहने का निर्देश दे दिया है.साथ ही नदी के निचले इलाकों मे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश दे दिया गया है.डीसी ने साफ कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें, सभी लोग सुरक्षित रहें, अलर्ट रहें, नदी मे पानी बढ़ने की संभावना है. जिस कारण सभी को अलर्ट रहने को कहा गया है. कई अपार्टमेंट के निचले तल्ले पर भी जल जमाव हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news