झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई


रांची(RANCHI)- झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन 3 मई को है. पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारत सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का भी जन्म आज ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन पर शुभकामना दी है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन पर शुभकामना और बधाई दी है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जन्मदिन की बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का भी जन्मदिन 3 मई ही है. उन्हें भी जन्मदिन के मौके पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बधाई दे रहे. उनके जन्मदिन को कई स्थानों पर सेलिब्रेट किया जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रघुवर दास को जन्मदिन की शुभकामना दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की है.
अब जानिए दोनों नेताओं की उम्र क्या हुई है. दोनों में से बड़े पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. उनका जन्म 1955 में हुआ है. इस हिसाब से रघुवर दास 68 साल के हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का जन्म 1968 में हुआ है. इस लिहाज से अर्जुन मुंडा 55 साल के हो गए हैं. झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन पर शुभकामना दी है.
4+