मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 49वां जन्मदिन आज, अलग-अलग तरीकों से कार्यकर्ता कर रहे हैं सेलिब्रेट

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 49वां जन्मदिन आज, अलग-अलग तरीकों से कार्यकर्ता कर रहे हैं सेलिब्रेट

    रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाहने और समर्थक सुबह से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सीएम आवास के बाहर पहुंचे हुए हैं.

    सीएम हाउस के बाहर अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके समर्थक अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. कोई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फोटो प्रिंट वाले पोशाक पहनकर सीएम आवास के बाहर पहुंचा हुआ है तो कोई तीर धनुष लेकर, कोई ढोल नगाड़े और मांदर के साथ बधाई देने पहुंचा है. सभी अपने-अपने तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देने सीएम आवास के बाहर पहुंचे हुए.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काटेंगे 49 पाउंड का केक

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने जन्म दिवस पर सीएम हाउस में केक को काटेंगे इसके लिए सीएम आवास में 49 पाउंड का केक मंगाया गया है. जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के बीच कट करेंगे.

    रिपोर्ट महक मिश्रा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news