BOKARO: भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को देना अपना सौ फीसदी : जिला अध्यक्ष


बोकारो ( BOKARO): गोमिया के होसिर पूर्वी पंचायत सभागार में पार्टी मजबूतीकरण को लेकर भाजपा के साड़म मंडल कार्यसमिति की बैठक शिवशंकर दूबे की अध्यक्षता में की गई. बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव और राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति सदस्य देवनारायण प्रजापति उपस्थित थे.
यहां जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूतीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. इसके लिए सभी को अपना सौ प्रतिशत योगदान देना होगा. साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिये गए घर घर तिरंगा फहराने के लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं.
रिपोर्ट- संजय कुमार, गोमिया, बोकारो
4+