देवघर के तीन थाना प्रभारी हुए निलंबित, जानिए क्या है मामला

    देवघर के तीन थाना प्रभारी हुए निलंबित, जानिए क्या है मामला

    देवघर (DEOGHAR): देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने तीन थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है. इन दिनों देवघर में कोयले की अवैध धुलाई चरम पर है. ऐसे में सीसीआर डीएसपी ने चितरा थाना प्रभारी चन्दन पाण्डेय, देवीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह और बुढ़ई थाना प्रभारी जिसान अख्तर को निलंबित कर दिया है. कारण कार्य में लापरवाही और ईमानदारी पूर्वक काम नहीं करना बताया गया है. इनपर आरोप है कि ये अवैध रूप से कोयला ढुलाई करने वालों का साथ दे रहे थे. जांच रिपोर्ट sp को सौपी गई थी।  जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने चितर, देवीपुर और बुढ़ई थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. एसपी ने इनके जगह पर राजीव कुमार को चितरा थाना, धनंजय कुमार को देवीपुर और हिरालाल तुबीद को बुढ़ई थाना का प्रभारी बनाया गया है.

    क्या है मामला

    दरअसल देवघर मे अवैध रूप से कोयला का कारोबार चल रहा था और माफियाओ दवरा अवैध उतखन्न करते हुए विभिन्न रास्तों से कोयला की तस्करी कर मोटरसाइकिल और साइकिल के माध्यम से बिहार की और ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन को एसपी ने जांच का जिम्मा सौपा था. पिछले दिनों सीआर डीएसपी ने देवघर के चितरा स्थित एसपी माइंस कोयलरी से अपनी जांच शुरू की. जांच के दरमियान डीएसपी ने अवैध रूप से कोयला की तस्करी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं 3 दर्ज़न से अधिक मोटरसाइकिल और 100 टन से अधिक अवैध कोयला को जब्त किया गया था. इस संबंध मे सीसीआर डीएसपी ने चितरा थाना प्रभारी चन्दन पाण्डेय, देवीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह और बुढ़ई थाना प्रभारी जिसान अख्तर को अवैध रूप से कोयला धुलाई करने वालों का साथ देने मे संलिप्त पाते हुए अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौपा गया था. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने चितर, देवीपुर और बुढ़ई थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. एसपी ने इनके स्थान पर राजीव कुमार को चितरा थाना, धनंजय कुमार को देवीपुर तथा हिरालाल तुबीद को बुढ़ई थाना का प्रभारी बनाया गया है. अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ sp द्वारा की गयी कार्यवाई से पुलिस ही नहीं अवैध कोयला कारोबार के बीच हड़कंप मच गया है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news